अयोध्या। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 रविवार को फैजाबाद शहर में रायबरेली रोड के उसरू स्थित गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज व उससे सटे गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में होगी।
इंटर कॉलेज के 22 और डिग्री कॉलेज के 7 कमरों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। डेढ़ घंटे की परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दस मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के लिए फैजाबाद केंद्र पर कक्षा 9 व 10 के 391 और कक्षा 11 व 12 के 675 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए हैं।
प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो आप अपने स्कूल का आईडी कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं। परीक्षा ओेएमआर सीट पर होगी, जिसे भरने के लिए नीला या काला डॉट पेन साथ लेकर आना होगा। परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
ऐसे पहुंचे परीक्षा केंद्र
रोडवेज व रेलवे स्टेशन से परीक्षार्थी टेम्पो व रिक्शा से नाका होते रायबरेली रोड मोड़ पर पहुंचेंगे, जहां से परीक्षा केंद्र 100 मीटर दूर श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर और डिग्री कॉलेज एक दूसरे से सटे कैंपस में है। हाईवे से आने वाले परीक्षार्थी रायबरेली रोड मोड़ पर उतरकर पैदल पहुंच सकते हैं।
खास बातें
- परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी, दस मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त मिलेंगे।
- एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी।