फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 को

Thu, 17 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
Exam Shimla
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 रविवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज और गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होगी। इसमें ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले 889 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रतिभागी एडमिट कार्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें कक्षा नौ के 126, कक्षा 10 के 310, कक्षा 11 के 339 व कक्षा 12 के 114 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जिन विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, वे इस लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले इस लिंक को गूगल में डालें। आपके सामने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 खुलेगा और उसके नीचे डाउनलोड एडमिट कार्ड लिखा आएगा। उसके नीचे दो खाने बने हैं। पहले में ई-मेल आईडी और दूसरे में मोबाइल नंबर (जो आपने फॉर्म में डाला था) देना होगा।

आप दोनों में से कोई भी एक चीज डालकर नीचे सम्मिट बटन पर क्लिक करें। उसके बाद नीचे नाम चुनने को कहा जाएगा, क्योंकि एक ही नाम के कई विद्यार्थी हो सकते हैं। जैसे ही आप अपना नाम चुनेंगे, उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा आएगा। आप उसे जैसे ही क्लिक करेंगे आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। आप उसका प्रिंट ले लें।

स्कूल का फोटो पहचान पत्र लाएं
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदकों को एडमिट कार्ड ई-मेल से भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
गुरुनानक इंटर कॉलेज और गुरुनानक डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने वालों में यदि कोई दृष्टिहीन विद्यार्थी है तो वह अपने साथ राइटर लेकर आए। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर भी अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें