फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद में अटॉर्नी जनरल करेंगे मध्यस्थता

Fri, 02 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
हाशिम अंसारी को नमन करते पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा सांसद डा. सीपी ठाकुर ने कहा कि अयोध्या विवाद का सौहार्द्रपूर्ण हल तभी संभव है जब वहां मंदिर व मस्जिद, दोनों बनने की बात हो। कहा कि अटॉर्नी जनरल आफ इंडिया मुकुल रोहतगी विवाद में मध्यस्थता करेंगे, उन्होंने मुस्लिम पक्ष से जुड़े लोगों को वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


बाबरी मस्जिद के मुद्दई मरहूम हाशिम अंसारी के आवास पहुंच श्रद्धांजलि देने के बाद डा. ठाकुर मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद के सुलह-समझौते से हल को लेकर यूपी और बिहार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

बीच का रास्ता निकालने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी सिलसिले में हाशिम अंसारी के पुत्र मो. इकबाल और मुस्लिम पक्ष के वकीलों जफरयाब जिलानी व शमशाद अहमद को लेकर जल्द ही अटॉर्नी जनरल से मुलाकात की जाएगी, जिससे अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट में सुलह के पक्ष को भी रख सकें।
विज्ञापन


कहा कि हमारी हाशिम अंसारी की याद में अयोध्या में एक सभागार बनाने की योजना है। उनके साथ करपात्री आश्रम वाराणसी के अभिषेक ब्रह्मचारी, रोहित सिंह, दीपक ठाकुर, गौरव आदि ने स्व. हाशिम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें