आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया व पक्षकारों की टीम ने रविवार को विवादित परिसर स्थित खोदाई स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ट्रेंचों की साफ-सफाई करवाई। गर्भगृह की ढीली रस्सियों को कसवाया।
आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के एनके सिन्हा, एबीएस चौहान, पर्यवेक्षक जज टीएम खान, एसके सिंह, विवादित परिसर के रिसीवर व कमिश्नर एसपी मिश्र, पक्षकारों में निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा, पुजारी रामदास, बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब, बादशाह खान सुबह लगभग 11 बजे खोदाई स्थल पर पहुंचे।
टीम ने खोदाई स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने समूचे खोदाई स्थल पर बने ट्रेंचों को देखा और साफ-सफाई करवाई। गर्भगृह पर लगे टेंटों की बांस व बल्लियों को ठीक कराने के साथ की ढीली रस्सियों को कसवाया। निरीक्षण के बाद टीम परिसर से लौट गई।