फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, झुलसा युवक

Sun, 11 Sep 2016 10:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में रविवार दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से एक युवक झुलस गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी जल कर राख हो चुकी थी। पुलिस ने झुलसे युवक को खंडासा सीएचसी भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय हनीफ  पुत्र इब्राहिम रविवार दोपहर अपने घर पर चारपाई पर लेटा था। अचानक घर में आग लग गई। हनीफ आग बुझाने में जुट गया। आग की चपेट में आने से वह झुलस गया।

कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे युवक को एंबुलेंस से सीएचसी खंडासा भेजवाया जहां डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देखते हुए झुलसे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने मिल कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। कुमारगंज थानाध्यक्ष शैलेन्द्र गिरि ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें