लगन और मेहनत की बदौलत हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। अयोध्या की रहने वाली आरती द्विवेदी ने इसे साबित कर दिखाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वर्ष 2015 की पीसीएस-जे परीक्षा में 14 वीं रैंक हासिल कर सिविल जज बनने का गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जिले के नामचीन अधिवक्ता रहे स्व. वीरेश्वर द्विवेदी की पौत्री, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व विजय कुमार द्विवेदी की बेटी व बार के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन दूबे की बहू आरती का चयन पहले ऑडीटर के पद पर हुआ था।
इस समय वह बाराबंकी में ऑडीटर के पद पर तैनात हैं। आरती ने वर्ष 2015 की पीसीएस-जे की परीक्षा दी थी। इसमें आरती का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। आरती ने इस सफलता का श्रेय अपने माता के साथ ही ससुराल वालों को दिया है।