फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली के लिए जिलेवार तिथियां तय

Sat, 16 Jan 2016 11:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में होने वाली सेना भर्ती रैली में जिलेवार तिथियां तय कर दी गई। अब प्रशासन रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर रहा है। जल्दी इसकी व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन बैठक करेगा। रेल प्रशासन को भी 19 से 25 तक आयोजित होने वाले सेना भर्ती रैली की बाबत सूचना दी गई है।
विज्ञापन


जिले के कैंट क्षेत्र में सेना भर्ती रैली 19 से 25 फरवरी तक होगी। इसके लिए रिक्रूटमेंट सेंटर की ओर से आधा दर्जन जिलों के डीएम को पत्र भेजा गया था। इस बार ऑनलाइन आवेदन करने वालों को ही भर्ती रैली में आने की अनुमति होगी। सेंटर की ओर से भर्ती के लिए जिलेवार तिथियां जारी कर दी गई है।

प्रतापगढ़ और फैजाबाद के अभ्यर्थियों को रैली में शामिल होने के लिए दो दिन तय किया गया है लेकिन इन दोनों दिनों में ट्रेड अलग-अलग बताए गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट से की जा सकती है। डीएम कार्यालय के मुताबिक, 19 फरवरी को संत कबीरनगर के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन


20 को अंबेडकरनगर के अभ्यर्थी रैली में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। 21 को प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी रैली में भाग लेने के  लिए अधिकृत होंगे। 22 को सिद्धार्थनगर के साथ भी प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे लेकिन इस दिन के लिए ट्रेड निर्धारित किया गया है। 23 को बस्ती के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

24 फरवरी को फैजाबाद के अभ्यर्थी रैली में आएंगे। 25 फरवरी को भी निर्धारित ट्रेडों के लिए फैजाबाद के अभ्यर्थी रैली में शामिल हो सकेंगे। प्रशासनिक अफसर सतवंत सिंह सेठी ने भी भर्ती रैली में जिलेवार तिथियां निर्धारित किए जाने की बाबत पत्र आने की बात कही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें