फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.35 लाख बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियो वैक्सीन

Sat, 16 Jan 2016 10:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को 1271 स्थानों पर बूथ लगाकर तीन लाख 35 हजार बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य है। शनिवार को सीएमओ ने पोलियो उन्मूलन से जुड़ी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में शनिवार को पुलिस लाइन परिसर से स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसे सीएमओ अरविंद मल्यप्पा बंगारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंगूरीबाग, साकेत प्राइमरी स्कूल, बृजकिशोर निर्मल विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय लालबाग, आदर्श प्राथमिक विद्यालय, आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय पहाड़गंज आदि विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि वैक्सीन की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बूथ दिवस पर जो बच्चे पोलियो वैक्सीन पीने से वंचित रह जाएंगे उन्हें पोलियो वैक्सीन पिलाने के लिए सोमवार से 836 टीमें डोर-टू-डोर रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, एसीएमओ डॉ. छैल विहारी, नवनिधि, डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें