फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली की डीएम ने बनाई रणनीति

Sat, 23 Jan 2016 12:18 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि व्यवस्था ऐसी की जाए, जिससे भर्ती में आने वाले युवकों और आम लोगों को कोई दिक्कत न हो। भर्ती रैली 19 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित सेना भर्ती रैली की तैयारी बैठक में बताया गया कि 19 फ रवरी को संतकबीर नगर, 20 फ रवरी को अंबेडकरनगर, 21 फरवरी को प्रतापगढ़, 22 फरवरी को सिद्धार्थ नगर एवं अवशेष प्रतापगढ़, 23 फरवरी को बस्ती, 24 फ रवरी को फैजाबाद, 25 फ रवरी को अवशेष फैजाबाद के नवयुवक सेना रैली में भाग लेंगे।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस अवधि में सेना भर्ती स्थल के साथ ही रेलवे, रोडवेज पर एंबुलेंस व पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल कैंप लगाने के लिए कहा। ईओ नगर पालिका फैजाबाद को पर्याप्त सफ ाई व्यवस्था के साथ मोबाइल शौचालय स्थान-स्थान पर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एवं अयोध्या फैजाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव को रैली स्थल के आस-पास बैरीकेटिंग, विकास प्राधिकरण, कैंटोमेंट बोर्ड तथा नगर पालिका फैजाबाद को मार्ग प्रकाश व्यवस्था व जनरेटर, पेयजल टैंकर का दायित्व सौंपा गया।

डीएम ने सभी कार्यदायी विभागों एवं संस्था के लिए स्थान निश्चित कराने के निर्देश कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सेठी को सौंपा। 21 फरवरी को जनपद प्रतापगढ़ के नवयुवक सेना भर्ती में शामिल होंगे, उनके लौटने के लिए 1:20 बजे इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर पांच अतिरिक्त कोच लगाने और 2:30 बजे प्रतापगढ़ के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की गई है।

इस संदर्भ में पत्र भी भेजा जा रहा है। 22 फरवरी को भी 1:20 बजे के पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। साथ ही 19 फ रवरी से 25 फरवरी तक अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम से वार्ता की गई है।

एडीएम सिटी रामनिवास शर्मा को नोडल अफसर बनाया गया है। रेलवे के जीआरपी एवं आरपीएफ  बल को विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए। ट्रेन की छतों पर न बैठने देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

बैठक में सेना भर्ती बोर्ड की तरफ से डायरेक्टर कर्नल सुनील शर्मा, एआरओ सूबेदार मेजर गुरूचरन सिंह, एएआरओ नायब सूबेदार, उन्नीकृष्णन के साथ ही एसपी सिटी आरएस गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट वीपी पांडेय, सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, सचिव विकास प्राधिकरण कंचन भारती व मुन्नालाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें