फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बायोमेट्रिक होगी हाजिरी, कैमरे की नजर में मिलाई

Tue, 28 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
जेल परिसर में निरीक्षण के दौरान अफसरों से बात करती डी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब जेल में बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी, साथ ही बंदियों से मिलने का काम कैमरे की नजर में होगा। इसी के साथ जेल में निरुद्ध बंदियों का आधार कार्ड बनवाने से लेकर बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण और हेल्थ कार्ड के साथ उसकी कंप्यूटर में फीडिंग का जिम्मा सीएमओ को सौंपा गया है।
विज्ञापन


यह कवायद डीएम किंजल सिंह व एसएसपी मोहित गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मंडल कारागार का सोेमवार को निरीक्षण के दौरान शुरू की है। जेल पहुंची डीएम व एसएसपी ने कैदियों की पाकशाला का निरीक्षण किया। इसकी साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीएम अपने साथ डॉक्टर व पैथालोजी की पूरी  टीम लेकर गई थीं।

यहां हर बंदी का स्वास्थ्य परीक्षण के तहत उनका ब्लड टेस्ट, हीमोग्लोबिन, टीएलसी-डीएलसी, ईएसआर, शुगर व ब्लड ग्रुप की जांच रिपोर्ट जेल में लगे कंप्यूटर में कैदी के नाम नंबर के साथ फीड कराई जाएगी। अस्वस्थ होने पर कैदियों का उचित इलाज इसके जरिए हो सकेगा।
विज्ञापन


टेस्ट के लिए जिला अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट पैथालोजी की सेवाएं भी ली जा रही हैं। स्वास्थ्य परीक्षण का नोडल अफसर सीएमओ को बनाया गया हैं। जेल में निरुद्ध सभी बंदियों का आधार कार्ड बनाने के लिए जेल परिसर में 10 टीमें लगाई हैं। सभी कैदियों के बैंक अकाउंट भी खुलवाए जा रहे हैं।

इसका नोडल अफसर एसडीएम सदर दीपा अग्रवाल को बनाया गया है। डीएम ने बताया कि ऐसे बंदी जिनके पुत्री का विवाह होना है और आर्थिक कारणों से नहीं हो पा रहा हैं। उनकी आय एवं जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर 20 हजार रुपये का शादी अनुदान दिलाया जाएगा।

सजा समाप्त होने अथवा जमानत मिलने के बाद उन्हें अपराध की दुनिया से दूर रखने के लिए बंदियों को शिक्षित करने के साथ संगीत से जोड़ने की भी योजना है। इसके लिए संगीत की क्लासेज चलाई जाएगी।

जेल परिसर में सीसीटीवी कैमरे, बायोमैट्रिक उपस्थित व बंदी से उनके रिश्तेदारों से मिलाने के समय भी सीसीटीवी में तस्वीरें लेने के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति का रिकॉर्ड रखे जाने का निर्देश दिया है।

बताया कि बंदियों को रोजगार उपलब्ध कराने के मद्देनजर पंजीकृत संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन से बातचीत चल रही है, जो एमडीएम के तहत आसपास विद्यालयों में बनने वाले भोजन बंदियों से बनवाकर पहुंचाएगी। साथ ही शाम को बंदियों से भोजन बनवाकर शहर के चुनिंदा स्थानों पर अत्यंत कम रेट में भोजन उपलब्ध कराएगी।

जेल निरीक्षण में डीएम व एसएसपी के साथ एडीएम सराम निवास शर्मा, सीआरओ प्रमोद कुमार शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र पांडेय, एसडीएम सदर दीपा अग्रवाल, एसपी सिटी संकल्प शर्मा, सीएमओ डॉ. प्रमोद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें