शनिवार शाम कोचिंग पढ़ने निकले छात्र कोचिंग न जाकर कैंट थाना क्षेत्र के
गुप्तारघाट पहुंच गये और स्नान के लिए सरयू नदी में उतर गये।
इनमें से एक
छात्र डूबने लगा तो उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की। इसी कोशिश में
पांचों छात्र डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने हल्ला-गुहार मचाई। इस पर
गोताखोर नदी में उतर पड़े।
मश्ककत के बाद सरयू में डूब रहे पांचों छात्रों
को सकुशल बचा लिया गया। थाने के निरीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि बचाये गये
छात्र 15 वर्षीय अन्नू चौधरी पुत्र मनीराम निवासी कंधारी बाजार रिकाबगंज,
16 वर्षीय हर्ष शर्मा पुत्र प्रह्लाद कुमार निवासी कंधारी बाजार रिकाबगंज,
15 वर्षीय संतोष यादव पुत्र रामचंदर निवासी रोडवेज मॉडल शॉप के पीछे वाली
गली व 14 वर्षीय अंगद गौड़ पुत्र रामकरन निवासी कंधारी बाजार तथा 16 वर्षीय
आशुतोष कुमार पुत्र भगौती प्रसाद निवासी कंधारी बाजार हैं। घटना शाम पांच
बजे के बाद की है। यह सभी हाईस्कूल व इंटर के छात्र हैं।