फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महंत अपहरण कांड में कोर्ट में दी केस दर्ज करने की अर्जी

Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या के नरसिंह मंदिर के महंत रामशरण दास अपहरण कांड में उनके शिष्य ने केस दर्ज कराने के लिए मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दी है। जिसमें सुनवाई की अगली तिथि दो मार्च नियत की गई है। मामले की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिविजन ज्योत्सना राय की अदालत में होगी।
विज्ञापन


शिष्य सूरज दास ने अर्जी में कहा है कि बहराइच के रहने वाले राम शंकर दास अयोध्या कोतवाली के रायगंज चौकी स्थित नरसिंह मंदिर रायगंज में रहते थे। तीन महीना पहले उन्होंने मंदिर के महंत रामशरण दास को जान से मारने की धमकी दी थी।

इसका प्रार्थना पत्र उन्होंने उच्चाधिकारियों को दिया था। वे 10 जनवरी से लापता हैं। आरोप लगाया कि राम शंकर दास ने अयोध्या के ही राजकुमार दास के साथ मिलकर उनका अपहरण कर हत्या करने के बाद मंदिर व उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। जबकि कोतवाली अयोध्या में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें