फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही पर फार्मासिस्ट व एएनएम को तबादला

Sat, 06 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : gjk
विज्ञापन
हैदरगंज पीएचसी पर प्रसव के बाद रक्तस्राव होने पर प्रसूता की हुई मौत के मामले में सीएमओ ने फार्मासिस्ट और एएनएम को हटा दिया है। मामले में परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूरब पट्टी गांव के मजरे पठखौली निवासी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पीएचसी हैदरगंज बुधवार रात भर्ती कराया था। रात 11 बजे लक्ष्मी ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा।

इस पर एएनएम विनीता ने प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल जाते समय प्रसूता ने दम तोड़ दिया था। परिवारीजनों का आरोप था कि अस्पताल में डा. जितेंद्र सोनी की तैनाती है, लेकिन वह आते ही नहीं है।
विज्ञापन


एएनएम ने यदि पहले बता दिया होता तो प्रसूता को जिला अस्पताल लेकर चले जाते। सीएमओ प्रमोद कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट आरसी पांडेय और एएनएम विनीत का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें