फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़की छात्राओं ने जाम किया हाईवे, प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की ओर से जय मां दुर्गे धर्मावती महाविद्यालय परीक्षा केंद्र रद्द किये जाने की सूचना समय से न मिलने से आक्रोशित छात्राओं ने बुधवार सुबह इलाहाबाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर छात्राओं और अभिभावकों को खदेड़ा।
विज्ञापन


हालात तनावपूर्ण होने पर पहुंचे एसडीएम सोहावल व परीक्षा नियंत्रक ने छूटी परीक्षा बाद में कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया, तब आवागमन बहाल हुआ। उधर, पुलिस ने देर शाम छात्राओं व अभिभावकों के खिलाफ हाईवे जाम करने की रिपोर्ट दर्ज किया है।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने मंगलवार को सामूहिक नकल होते देख पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा स्थित जय मां दुर्गे धर्मावती महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र रद्द कर दिया था। इसकी सूचना मंगलवार की शाम छह बजे ही कॉलेज प्रबंधन को दे दी गई और नोेटिस भी गेट पर चस्पा करा दी गई थी।
विज्ञापन


हालांकि यह सूचना महाविद्यालय में परीक्षा देने वाली छात्राओं को समय से नहीं मिल पाई। छात्राओं का कहना है कि वह लोग सुबह बीए प्रथम वर्ष गृह विज्ञान की परीक्षा देने अपने अभिभावकों के साथ जय मां दुर्गे कॉलेज पहुंचीं तो कुछ देर इंतजार के बाद पता चला कि सभी परीक्षार्थियों का केंद्र अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय कर दिया गया है।

ऐन परीक्षा के समय केंद्र बदलने की जानकारी पर छात्राओं के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगीं और परीक्षा छूट जाने की खुसुर-फुसुर शुरू हो गई। इसके बाद परीक्षा देने आईं छात्राएं और उनके अभिभावक रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला के पास इलाहाबाद हाईवे पर पहुंच गए और रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और रोड जाम खत्म कराने की कोशिश की तो छात्राओं के अभिभावकों से नोकझोंक हुई। मामले की जानकारी अधिकारियों को दिये जाने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और छात्राओं के अभिभावकों को खदेड़ दिया।

इसी दौरान एसपी सिटी संकल्प शर्मा, एसडीएम सोहावल अमित सिंह व विवि के परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने आंदोलित छात्राओं से वार्ता की और छूटी परीक्षा दोबारा कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।

इसके बाद इलाहाबाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया जा सका। एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने देर शाम बताया कि हाईवे जाम कर सरकारी काम में बाधा डालने आदि में करीब 60 अज्ञात छात्राओं व अभिभावकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें