फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पांचों सीटों पर खिलाएंगे कमल : बादल

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल के गुरुवार को पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर फूलमालाओं से लाद दिया। इसके पूर्व बादल ने दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया व संतों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर स्वागत से अभिभूत बादल ने कहा कि नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका शत-प्रतिशत निर्वाहन करने का प्रयास करूंगा और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान, स्वाभिमान के लिए हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार रहूंगा।

कहा कि पार्टी ने मुझे जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपकर पूरे जिले के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा मिशन 2017 में फैजाबाद की पांचों विधानसभाओं में कमल खिलाने के लिए गांव-गांव, घर-घर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क व संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष विजय गुप्त, राधेश्याम गुप्त व अशोक कसौंधन, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, शोभनाथ वर्मा, रामकेवल वर्मा, इंद्रभान सिंह, रघुनंदन आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता राजीव शुक्ल, पियूष रंजन श्रीवास्तव, श्रीधर मिश्र आदि ने कचहरी में मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें