फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर के साहबगंज इलाके के एक मकान में कुछ संदिग्धों की आने की सूचना पर शनिवार शाम पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान घर में मौजूद एक युवक ने पुलिस के साथ अभद्रता की, जिस पर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि कई दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी जा रही थी, कि साहबगंज स्थित एक मकान में कुछ संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं। सूचना के आधार पर शनिवार को उस मकान पर छापा मारा गया।
कार्रवाई के दौरान वहां पर मौजूद एक युवक पुलिस से भिड़ गया, इसलिए हिरासत में लेकर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। मौके से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें