फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एयरपोर्ट का 90 फीसदी काम पूरा, होगी दिन-रात लैंडिंग की सुविधा

Fri, 06 Oct 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या के एयरपोर्ट का लगभग 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उम्मीद है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भक्तों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल जाएगी। यहां दिन-रात लैंडिंग की सुविधा होगी। श्रीराम एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग राम मंदिर की तर्ज बनाई जा रही है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के संयुक्त महाप्रबंधक परियोजना राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अब तक 2250 मीटर रनवे का लगभग सौ फीसदी और टर्मिनल बिल्डिंग का 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। टर्मिनल बिल्डिंग में 500 यात्रियों के आने-जाने की सुविधा होगी। एयरपोर्ट को डे और नाइट लैंडिंग की सुविधा के मद्देनजर तैयार किया जा रहा है। एयरपोर्ट का निर्माण तीन फेस में पूरा होगा। एयरपोर्ट में दो एप्रेन होंगे। इसमें आठ जहाजों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। राजीव कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, फेस वन के बाद फेस टू की बिल्डिंग के लिए निर्माण कार्य शुरू होगा। यह बिल्डिंग 50 हजार स्क्वायर मीटर की होगी। इस फेज में रनवे 3750 मीटर के करीब का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें