फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय 20 मई तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप व उप्र शासन के द्वारा निर्गत शासनादेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय को 20 मई तक भौतिक रूप से बंद रहने एवं शेष शर्तें यथावत लागू रहने का आदेश किया है।
विज्ञापन

कोविड-19 की तेजी से बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत कुलपति ने विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक एवं कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ कार्यरत 18 वर्षों से अधिक शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराकर टीकाकरण कराएं तथा इसकी सूचना प्रतिदिन कुलपति कार्यालय को प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें