फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की दीवार तोड़ अंदर घुसी कार

Tue, 10 Nov 2015 10:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद हाइवे पर सोमवार की रात टायर फट जाने से अनियंत्रित हुई कार एक घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हालांकि घर में सो रहे किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। टक्कर की आवाज सुनकर लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने घायल कार चालक को सीएचसी में भर्ती कराया और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



रुदौली कोतवाली पुलिस ने बताया कि कार चालक जयकेश (40) ग्राम  सुन्दरपुर जनपद संतकबीरनगर का निवासी है। जो कन्नौज में ड्राईवर की नौकरी करता है। सोमवार को मालिक से छुट्टी लेकर वह दीपावली का पर्व मनाने अपने घर जा रहा था। सोमवार की रात रुदौली कोतवाली के ग्राम कूढ़ासादात के पास कार का अगला टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर दीवार को तोड़ती हुई घर में जा घुसी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें