फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की मौत, बेटा गंभीर

Tue, 10 Nov 2015 10:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों से भरी बोरी में हुए विस्फोट से पटाखा व्यापारी के चीथड़े उड़ गए। पूराकलंदर थानाक्षेत्र के हनुमतनगर बाजार में मंगलवार की भोर में हुए धमाके से लोग दहल उठे। हादसा तब हुआ जब बगैर लाइसेंस के अवैध पटाखों की खेप घर से लाकर दुकान में रखने के लिए बोरी बाइक से उतारते समय गिर पड़ी। व्यापारी का लड़का भी धमाके की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि दुकानों के टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। सीमेंटेड जीने में दरार पड़ गई और पान की गुमटी में आग लग गई। पुलिस ने घायल बाप-बेटे को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया और बेटे को भर्ती किया। पुलिस अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया है। 
विज्ञापन


 
थानाक्षेत्र के अबनपुर सरोहा मजरे बरई का पुरवा निवासी ओम प्रकाश साहू ने क्षेत्र के हनुमतनगर बाजार में जनरल स्टोर की दुकान खोल रखी है। वह अवैध पटाखों की खेप लाया था, जिसे मंगलवार की भोर अवनपुर सरोहा के मजरे बरई का पुरवा से हनुमतनगर स्थित किराना स्टोर ले जा रहा था। बाइक कारोबारी चला रहा था, जबकि उसके 18 वर्षीय बेटे अमित कुमार साहू उर्फ वीरेंद्र ने पटाखों की बोरी पकड़ रखी थी।


बाप-बेटे भोर लगभग पांच बजे हनुमतनगर चौराहा स्थित दुकान पर पहुंचे। ओम प्रकाश बाइक पर बैठा रहा और बेटे अमित को दुकान का शटर खोलने भेज दिया। इसी दौरान पटाखों से भरी बोरी फर्श पर गिर पड़ी और धमाका हो गया। धमाके में ओमप्रकाश के शरीर के चीथड़े उड़ गये। विस्फोट के चलते ओम प्रकाश की दुकान समेत बगल स्थित मुकेश कनौजिया के मेडिकल स्टोर का शटर टेढ़ा हो गया।
विज्ञापन



दुकान के सामने स्थित टिन शेड उखड़ गया। वहीं निकट स्थित राजेंद्र प्रसाद पांडेय की पान गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई और गुमटी के छप्पर में आग लग गई। चपेट में आकर अमित कुमार साहू उर्फ वीरेंद्र भी घायल हो गया। धमाके की आवाज पर गश्त व निगरानी के लिए चौराहे पर मौजूद चीता दस्ते के सिपाही मौके पर पहुंचे। माजरा देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। दस्ते के सिपाहियों ने थाने पहुंच मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें