फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दी गर्मी से राहत, लुढ़का पारा

Tue, 06 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में रात से शुरू हुई बूंदाबांदी मंगलवार सुबह झमाझम बारिश में बदल गई। बरसात ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के साथ ही किसानों की भी चिंता दूर कर दी। सुबह हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। सूखे पड़े खेत, गड्ढों और पोखरों (तालाब) में बरसाती पानी दिखा।
विज्ञापन


हालांकि शहर में जलनिकासी ठप होने से कई सरकारी दफ्तरों के परिसर, मुख्य मार्गों समेत कई कॉलोनियों में प्रवेश के रास्तों और गलियों में पानी भर गया। एनडी विवि के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह इस वर्ष की सबसे तेज बरसात है। 

बारिश से महिला अस्पताल, रिकाबगंज मार्ग, पुष्पराज मार्ग, सदर तहसील गेट, बीएसए कार्यालय, रेलवे स्टेशन चौराहा, रोडवेज परिसर, नगर निगम कार्यालय व पार्क, सिंचाई व पीडब्ल्यूडी परिसर समेत राजकीय इंटर कॉलेज और गुलाबबाड़ी मैदान पानी से भर गये।
विज्ञापन


नाला संकरा होने से पुलिस लाइन-रेलवे स्टेशन मार्ग के किनारे सड़क तक पानी भर गया। कंधारी बाजार, कंघी गली, सहादतगंज, खवासपुरा, कोतवाली के पीछे, ऋषि टोला, लालडिग्गी, खीर वाली गली, लालबाग, कुम्हारन टोला, बुद्धनगर जनौरा, मेवाती पुरा, जलावनपुरा, आर्य कन्या गली में कुछ देर तक पानी भरा रहा।

एनडी विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ तिवारी के अनुसार बारिश फैजाबाद में 60 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि विवि परिसर कुमारगंज में सबसे कम बारिश 7.3 मिमी ही रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें