फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वकीलों की कलमबंद हड़ताल जारी, बंद रहीं दुकानें

Sun, 18 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रौजागांव(अयोध्या)। तहसील रुदौली के वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपजिलाधिकारी से विवाद के बाद कलमबंद हड़ताल जारी है। रुदौली तहसील एसोसिएशन के महामंत्री और एसडीएम रुदौली के बीच कहासुनी को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। शनिवार को एसडीएम रूदौली की कार्यशैली से आक्रोशित वकीलों ने जमकर नारेबाजी कर गंम्भीर आरोप लगाए। तहसील परिसर में सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम उप जिलाधिकारी अंशुमान सिंह और बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष पांडेय के बीच दूरभाष पर कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को अधिवक्ताओं के पहुंचने के बाद महामंत्री ने कार्यकारिणी बैठक में एसडीएम से हुई वार्ता और व्यवहार की जानकारी दी। आम सदन की बैठक में महामंत्री संतोष पांडेय ने बताया कि सर्वसम्मति से एसडीएम का स्थानांतरण होने तक कलम बन्द हड़ताल का निर्णय लिया गया है। एसडीएम रुदौली के खिलाफ अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर जुलूस निकला। रूदौली एसडीएम अंशुमान सिंह ने बताया कि वकील मनमानी कार्य करने के लिए नाजायज दबाव बना रहे हैं। अधिवक्ताओं के सारे आरोप निराधार व मनगढ़ंत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें