अयोध्या। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए शनिवार को पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया। यह सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से चुने जाएंगे।
जिला योजना समिति के तीन सदस्यों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शनिवार को शुरू हुई। समिति के तीन सदस्यों में एक महिला, एक अनुसूचित जाति और एक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष पर नामांकन दाखिल किए जाने की व्यवस्था की गई थी। नामांकन प्रक्रिया में महिला वर्ग से अर्चना पत्नी अभय कुमार, अनुसूचित जाति वर्ग से संजीव कुमार पुत्र रामभरोसे, ज्ञानमती पत्नी ओरौनी और अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट रामराज और राम भवन ने नामांकन दाखिल किया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि जिला योजना समिति के तीन सदस्य पद के लिए कुल पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। 21 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। बता दें कि इन पदों के लिए जिले के सभी आठ निकायों के चुने गए पार्षद व सदस्य मतदाता होंगे।