फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम को नदारद मिले तीन मजिस्ट्रेट, स्पष्टीकरण तलब

Mon, 10 Aug 2015 10:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने तीनों मजिस्ट्रेटों से स्पष्टीकरण तलब किया है। भगवान शिव को जलाभिषेक करने और यहां से सरयू जल भरने के लिए अब हजारों की संख्या में कांवरियों की भीड़ अयोध्या पहुंचने लगी है।
विज्ञापन


यह भीड़ मध्यरात्रि के बाद सरयू के घाट पर स्नान करने के बाद नागेश्वर नाथ, क्षीरेश्वर नाथ शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए निकलती है।

व्यवस्था परखने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर आरएन शर्मा आधी रात बाद लगभग दो ही बजे अयोध्या सरयू स्नान घाट पहुंच गए। उन्होंने लगाए गए मजिस्ट्रेटों की खोज कराई।

स्नानघाट पर खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर विजय शंकर, चकबंदी अधिकारी राजकुमार सिंह वैश और चकबंदी अधिकारी परमानंद श्रीवास्तव को लगाया गया है। लेकिन यह तीनों मजिस्ट्रेट यहां से गायब मिले।
विज्ञापन


इनकी खोजबीन हुई लेकिन फोन से भी बात नहीं हुई। एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने भी तीनों मजिस्ट्रेटों के ड्यूटी से नदारद पाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों से ऐसी महत्वपूर्ण ड्यूटी से गायब रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कांविरयों की भीड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी मुकम्मल नहीं पाई गई। हालांकि इसको लेकर मंथन किए जाने की बात बताई गई है।

इसके साथ ही अंबेडकरनगर, गोंडा और बस्ती की ओर से आने वाले कांविरयों की फौज  सहेजने के लिए लगाए गए 16 मजिस्ट्रेटों की फौज को सक्रिय कर दिया गया है। इनको नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, पुराने सरयू पुल से दोनों ओर, ओवर ब्रिज, पूथ नंबर चार सहित अन्य स्थानों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें