फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक के निरीक्षण में गायब मिले पांच डॉक्टर

Wed, 08 Jul 2015 10:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले टीकाकरण कार्य की हकीकत परखने के लिए अपर निदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एचएन तिवारी ने जायजा लिया तो, पांच डॉक्टर गैरहाजिर मिले। बाद में करीब नौ बजे अधीक्षक समेत तीन डॉक्टर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. एचएन तिवारी ने सुबह आठ बजे मया बाजार सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में सन्नाटा पसरा था। अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह लापता थे।

डॉ. एके भारती, डॉ. सुनील पटेल, डॉ. अंशुमान गुप्त और डॉ. अंशुमान के अलावा वार्ड ब्वाय रमापति और डेंटल हाईजनिस्ट अमरपाल भी ड्यूटी पर नहीं पाए गए। इसके अलावा डॉ. राजेश दुबे और डॉ. प्रभा सिंह चिकित्सीय लीव पर हैं।
विज्ञापन


एडी के निरीक्षण के समय आनन-फानन कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर 8.35 पर अधीक्षक अवधेश सिंह, डॉ. एके भारती और डॉ. सुनील पटेल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


सीएचसी पर फैली अव्यवस्था को देखते हुए अपर निदेशक ने सीएमओ डॉ. आरएस यादव  को ड्यूटी से गायब चिकित्सकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें