फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह करने वाले लेखपाल को डीएम ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गलत तथ्य प्रस्तुत किए जाने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। उन्होंने तहसीलदार को यह निर्देश दिया है। साथ ही रजिस्ट्रार कानूनगो को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जिले में कुल 482 शिकायतें आई इनमें से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, लेखपाल किशोरी लाल के खिलाफ यह कार्रवाई डीएम ने बलराम पुत्र भगवत प्रसाद निवासी ग्राम बसंतपुर से प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना-पत्र बाबत गाटा सं. 168 चकमार्ग व गाटा सं. 96 खलिहान भूमि पर विपक्षीगण के कब्जे की शिकायत पर की।
इसके संदर्भ में लेखपाल किशोरी लाल ने डीएम को गलत तथ्य प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि मौके पर कोई कब्जा नहीं है, जबकि जांच में मौके पर राजस्व टीम ने 10 फीट लंबाई व 1.50 फीट चौड़ाई के पक्के दीवार के रूप में अवैध कब्जा पाया गया। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को गुमराह किया।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व के मामलों का निस्तारण गंभीरता के साथ करने और निस्तारित मामलों की गुणवत्ता नियमित चेक करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। उन प्रकरणों के निस्तारण के लिए टीमें आज सायं तक गठित कर ली जाए।
दो दिनों के अंदर टीमें कार्रवाई कर समय से आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने वरासत के प्रकरणों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर वरासत दर्ज किया जाना सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में 165 मामले आए इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। प्राप्त 98 शिकायतों में तीन शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह, सीओ सदर निपुण अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 67 मामले आए। इनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 67 शिकायतें आई। इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, मुख्य राजस्व अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें आई इनमें सेे चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें