फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले सात कृषकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पराली (धान का पुआल) खेतों में जलाने पर जिले के सात किसानों पर केस दर्ज हुआ है। अब उनसे जुर्माना वसूलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशानुसार पराली (धान का पुआल) व अन्य कृषि अपशिष्ट के खेतों में जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए एक नवंबर से जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा किसानों से अपील की गई थी।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि बार-बार रोकने के बावजूद जिन किसानों ने पराली जलाई थी, उनके खिलाफ केस दर्ज कराकर संबंधित लेखपाल द्वारा उनके खतौनी में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अब एनजीटी 1981 के प्रावधानों के तहत फसल अवशेष जलाने पर दो एकड़ के कृषकों से 25 सौ, 2 से 5 एकड़ के कृषकों से पांच हजार व 5 एकड़ से अधिक के कृषकों से 15 हजार अर्थ दंड लगाते हुये उसकी वसूली की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई
मायावती निवासी ग्राम मखदूमपुर रूदौली, श्याम सिंह निवासी मुहम्मद दाऊदपुर मवई, धनीराम निवासी मुहम्मद दाऊदपुर मवई, विनोद सिंह परसावां मिल्कीपुर, रघुनाथ, तीर्थराजी, अनिल कुमार निवासीगण ग्राम तिंदौली अमानीगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें