फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ, डीएसपी समेत 10 अफसरों पर गाज

Thu, 25 Jun 2015 10:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने वीएन वर्मा, परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं प्रकल्प शाखा जल निगम फैजाबाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और स्थानांतरित करने, वीपी दुबे अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा फैजाबाद को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने, आरएन सिंह अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बाराबंकी एवं कालीशंकर वर्मा अपर उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने बीबी सोनी जिला पंचायत राज्य अधिकारी अंबेडकरनगर को प्रतिकूल प्रविष्टि समेत स्थानांतरित करने, विनय शंकर श्रीवास्तव जिला उद्यान अधिकारी सुल्तानपुर को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा चकबंदी विभाग की समीक्षा के दौरान दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने एवं वादों के निस्तारण में रुचि न लेने के कारण राकेश कुमार पांडेय, चकबंदी अधिकारी अमेठी, बाबू राम उपसंचालक चकबंदी फैजाबाद और विक्रमादित्य वर्मा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुल्तानपुर के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता के आरोप में शिव सिंह, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ, सुल्तानपुर को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें