फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-छिपे बिक रही पॉलिथीन पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अभियान चलाकर 76 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन-थर्माकोल जब्त किया। साथ ही 34 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी मुकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन-थर्माकोल के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चला रखा है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। टीम को दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन-थर्माकोल की बिक्री होती मिली। इस पर टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन थर्माकोल को जब्त कर लिया। प्रवर्तन अधिकारी तिवारी के मुताबिक शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में टीम ने करीब 76 किलो पॉलिथीन व थर्माकोल बरामद किया है। साथ ही 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें