फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपब्लिकन पार्टी ने भी किया चंपत राय के बयान का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने पालघर में विगत दिनों हुई संतों की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी जांच व आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि चंपत राय को इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए, उनका ये बयान समाज को तोड़ने वाला है। कहा कि यदि उद्धव ठाकरे अयोध्या आते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी उनका विरोध करेगी।
इससे पूर्व उन्होंने हनुमानगढ़ी के संत अजीत दास, तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास, महंत मनमहेश दास सहित अन्य संतों से आशीर्वाद लिया। अयोध्या पहुंचने पर पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु वाजपेयी के नेतृत्व में पंकज भाई गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पंकज सिंह, विजय चौधरी, हरिश्चंद्र यादव, प्रशांत यादव, मदन मिश्र, जितेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें