पीड़ित पक्ष ने दो अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। युवती से पूछताछ में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग को घटना की वजह मान रही है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती इन दिनों यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरागंज मोहल्ला में अपनी भाभी के घर आई है।
बुधवार को वह पठानटोलिया मोहल्ले में किसी काम से गई थी। इसी दौरान ढलान के पास रात आठ बजे बाइक सवार दो युवक उस पर तेजाब फेंककर भाग गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां एसिड का असर सिर्फ हाथ में ही पाया गया। कोतवाल एचएन मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
युवती पर फेंका गया ज्वलनशील पदार्थ बैट्री का एसिड लग रहा है, जिससे उसके हाथ में सिर्फ जलन हैै, कोई नुकसान नहीं है।