इसके पहले यहां पूरा व हैरिंग्टनगंज में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों व डॉक्टरों के बीच अश्लील हरकतों का मामला सामने आया था। आंदोलन तक हुए थे। पहली बार अर्थ एवं संख्या विभाग में जिला व मंडल स्तर के अधिकारियों के बीच मोबाइल पर अश्लील हरकत का मामला सामने आने से हलचल है। जिला स्तर की अधिकारी ने अपने मंडल अधिकारी के खिलाफ मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विकास भवन की ओर से मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने व शिकायत करने पर धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए दी गई तहरीर के आधार पर उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या फैजाबाद मंडल अमलेन्दु राय के खिलाफ अश्लील हरकत, धमकी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। मामले में उपनिदेशक ने किसी भी तरह का पक्ष देने से इंकार किया है।