पटरंगा। दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र पटरंगा निवासी युवक ने गांव की ही किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी।
मामले की विवेचना कर रहे हल्का दरोगा सुरजीत मौर्या ने बताया कि शनिवार को आरोपी युवक को मवई चौराहे से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।