अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य इंद्रवास सिंह चार अगस्त को जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेंगी। पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के साथ जनसुनवाई/समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी है।