रौजागांव/ भेलसर। कोतवाली रुदौली की पुलिस टीम ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि आरोपी गुलाब उर्फ मुस्तफा पर एक महिला ने शादी करने का झांसा देकर लगातार दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। निकाह करने के लिए कहने पर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी को शुक्रवार सुबह शुजागंज मोड़ से गिरफ्तार किया गया। (संवाद)