फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित

Mon, 14 Dec 2015 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सोमवार को अभ्यर्थियों के देखने के लिए इसे फैजाबाद. एनआईसी. इन पर अपलोड कर दिया गया है। 245 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए परिषद के निर्देश का इंतजार बताया गया है। प्रदेश सरकार ने पिछले सितंबर माह में ही लेखपाल भर्ती की परीक्षा कराई थी। तीन दिन पहले ही राजस्व परिषद ने इसकी पेन ड्राइव डीएम को सौंप दी थी।

साथ ही इसे सोमवार तक घोषित किए जाने के लिए कहा गया था लेकिन पंचायत चुनाव की मतगणना के चलते इसे अपलोड नहीं किया गया था। रविवार को मतगणना समाप्त होने के बाद सोमवार को परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


घोषित परिणाम में 245 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है। लेखपाल के लिए लिखित परीक्षा 80 अंकों की कराई गई है। इसी के आधार पर यह परिणाम घोषित किया है। अभी 20 अंकों की साक्षात्कार शेष रह गया है।

अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है। साक्षात्कार के लिए राजस्व परिषद के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। मुख्य राजस्व अधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ल ने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें