फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टक्कर लगने के बाद बस के नीचे फंसकर घिसटती चली गई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
हाईवे पर हादसे के बाद बस की नीचे फंसी बाइक। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रानीमऊ चौराहे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लहूलुहान होकर बीच ह्राइवे पर गिर गए। इस दौरान बाइक बस में फंसकर रगड़ती हुई कुछ दूर तक चली गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पटरंगा थाना क्षेत्र में रानीमऊ चौराहे के पास एक रोडवेज बस ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा सुनील कुमार व सिपाही सुनील कुमार ने निजी वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी मवई भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
यहां इलाज के दौरान मत्तू रावत (50) पुत्र खुशीराम रावत निवासी बर्तरा थाना मवई की मौत हो गई। जबकि उसका साथी अमरेश कुमार (35) निवासी दुल्लापुर का इलाज चल रहा है। हल्का दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मत्तू रावत की मौत हो गई। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें