फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई झपकी, खंभा तोड़ एंबुलेंस ढाबे में घुसी, शुक्र रहा कि मरीज नहीं थे

विज्ञापन
दुकान में घुसी एंबुलेंस। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
रौजागांव। चालक को झपकी आने से सोमवार रात एक एंबुलेंस बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक ढाबे में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। हालांकि गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। हादसे में एंबुलेंस में सवार चालक व ईएमटी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे नयागंज चौकी प्रभारी ने दोनों को रुदौली सीएचसी पहुंचाया। हादसा रुदौली-भेलसर मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

सफी नगर में सोमवार रात 11:45 बजे रुदौली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रुदौली जा रही 108 एंबुलेंस बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक ढाबे में जा घुसी। हादसे से एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। हादसे में चालक व ईएमटी मामूली रूप से घायल हो गए।
आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय चौकी को सूचना दी। नयागंज चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाल ने एंबुलेंस चालक शिव सरन यादव निवासी सुखई का पुरवा थाना पयागपुर बहराइच व ईएमटी राजेश कुमार निवासी मोती नगर, लखनऊ को सुरक्षित बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के वक्त एंबुलेंस में कोई भी मरीज नहीं था। चालक ने बताया कि झपकी आने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें