फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से खंभा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। थाना गोसाईगंज के उनियार बाजार में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे इलाके में बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 2 बजे टांडा माया मार्ग पर उनियार बाजार में सिंधु ट्रांसपोर्ट पंजाब की ओर से एक ट्रक बिहार से पंजाब जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे लोहे के बिजली के खंभे से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा तार समेत टूटकर 10 फीट दूर जाकर गिरा। खंभा टूटने की आवाज इतनी भयानक थी कि गहरी नींद में सो रहे बाजारवासी जाग गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद ताहिर ने बताया कि जिस समय घटना घटी बिजली की सप्लाई चल रही थी। खंभा टूट कर सड़क पर गिर गया यदि किसी के मकान पर गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी। परशुराम लाइनमैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास हो रहा है। उम्मीद है शाम तक सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें