फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। तकमीनगंज में बाजार में बुधवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक युवक के मामा की तहरीर पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अंकित यादव (20) निवासी सोनबरसा तारुन में अपनी ननिहाल में रहता था। वह तारुन बाजार स्थित एक एक्सरे पैथोलॉजी पर काम करता था। मृतक के मामा राम कुमार यादव ने बताया कि अंकित बुधवार देर शाम अपनी बाइक से घर आ रहा था।
जब वह तकमीनगंज बाजार पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतक के मामा की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक प्रमोद पांडेय निवासी करौंदी थाना हैदरगंज के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने व गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें