अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग में गुरुवार को 103 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। 701 रैंक से लेकर 900 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो.विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 27 नवंबर से प्रारंभ होकर 7 दिसंबर तक चलेगी। 103 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई। 901 से 1100 रैंक तक के अभ्यर्थियों को 4 दिसंबर को बुलाया गया है।