फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर धान से लदी ट्रॉली पलटी, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। थाना गोसाईगंज के शेरवा घाट मार्ग पर धान से लदी ट्रॉली पलट गई, हालांकि हादसे में ड्राइवर, किसान और उसका परिवार बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने हादसे के लिए क्षतिग्रस्त सड़क को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

शेरवा घाट निवासी किसान सदाराम यादव गुरुवार दोपहर को ट्रैक्टर से धान की फसल अपने घर ला रहे थे, जैसे ही ट्रैक्टर चक मार्ग से गोसाईगंज शेरवा घाट के पीडब्ल्यूडी मार्ग पर पहुंचा, सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे में हिचकोले खाकर ट्रॉली पलट गई, जिससे ट्रैक्टर जमीन से एक फीट ऊपर उठ गया।
ट्रैक्टर पर बैठे ड्राइवर किसान और उसके भाई की जान बच गए। मौके पर मौजूद बृजेश सिंह, अजय सिंह राजेंद्र सिंह, श्रीनाथ सिंह आदि ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि मार्च से ओवरलोड बालू की ढुलाई इस सड़क से की जा रही है, जिससे श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम श्मशान घाट और शेरवा घाट तक जाने वाली यह सड़क तीन किलोमीटर में पूरी तरह टूट गई है। ग्रामीण मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें