फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, खफा ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मलेथू बुजुर्ग चिरंगीबीर के पास बेकाबू वाहन की टक्कर से जख्मी साइकिल सवार युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शव घर पहुंचने के बाद जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो आक्रोशित ग्रामीणों व परिवारों ने हैरिंग्टनगंज मोतीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और वहीं पर प्रदर्शन किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदर्शनकारी माने और प्रदर्शन समाप्त किया।
बीकापुर थाना क्षेत्र के रामपुर जोहन निवासी कुट्टू राम (45) पुत्र घिसई प्रसाद घर से सब्जी लेने के लिए साइकिल से 7 अगस्त को घर से निकले थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां पर इलाज के दौरान उसकी में मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक युवक के भतीजे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हम लोगों का परिवार काफी गरीब है। काफी अनुनय विनय के बाद भी इनायतनगर पुलिस ने एक्सीडेंट का एफआईआर नहीं दर्ज किया। प्रशासन द्वारा कोई भी मदद नहीं मिली।
शव घर पहुंचने पर परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने हैरिंग्टनगंज-मोतीगंज रोड पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। राम कलप पासी ने बताया कि पुलिस इतनी संवेदनहीन हो गई है कि एक्सीडेंट में मौत होने के बाद भी पुलिस न तो घटनास्थल तक झांकने आई और न ही मामले में एफआईआर दर्ज किया।
जबकि हम लोग पुलिस से मन्नतें करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की मान मनोव्वल की मगर वो टस से मस नहीं हुए। आनन-फानन में इनायतनगर पुलिस ने मामले का एफआईआर दर्ज किया और थाने के एसएसआई उपेंद्र सिंह एफआईआर की नकल लेकर मौके पर पहुंचे। तब आक्रोशित लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें