फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो का फटा टायर, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो का शुक्रवार को टायर फट गया। इससे गाड़ी हाईवे पर एक अधेड़ राहगीर को रौंदते हुए काफी दूर तक घसीटती हुई शीशम के पेड़ से टकरा गई। इस दौरान राहगीर की मौत हो गई, जबकि बोलेरो पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसा लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

हादसा पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली गांव के पास का है। जहां शुक्रवार को अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलोरो का टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई बोलेरो ने सड़क के किनारे पटरी पर जा रहे गनौली गांव के निवासी राजा राम कोरी पुत्र साधु (55) को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुंचे हाईवे चौकी इंचार्ज आरसी यादव ने गंभीर रूप से घायल राजा राम को सीएचसी मवई पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बोलेरो पर तीन लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें