फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 10 मजदूर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में भेलसर तकिया गांव के निकट बुधवार रात दो बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर सवार 10 मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी खैरनपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भेलसर तकिया गांव के पास बुधवार रात करीब दो बजे गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने से बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पर सवार 10 मजदूर ट्रक के नीचे दब गए। मजदूरों की पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और ट्रक में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया।
हादसे की सूचना मिलने पर भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार दो क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद क्रेनों की मदद से नीचे दबे मजदूरों को निकलवाया। हादसे में बाराबंकी जनपद के विक्रम (31) पुत्र पुनवासी निवासी ग्राम सफीपुर, सतीश (28) पुत्र नन्हे निवासी ग्राम प्रथिया, संजय कुमार (40) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम जौरी मसौली, तफज्जुल सिद्दीकी (45) मो. सद्दीक निवासी ग्राम दलसराय रामनगर, सुरेन्द्र कुमार (26) पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम सफेदाबाद व लखनऊ के गुडडू (32) पुत्र मंगली (35), रमेश (40) पुत्र हंसराज निवासी ग्राम धामा चिनहट, राजकुमार (35) पुत्र गयाप्रसाद निवासी जुग्गौर चिनहट, रामतेज वर्मा (35) पुत्र रामस्नेही निवासी ग्राम गनौजिया रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर शामिल रहे।
विज्ञापन

घायल सभी मजदूरों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी खैरनपुर रुदौली भेजा गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भेलसर चौकी प्रभारी ने बताया कि समय से क्रेन व उसके चालक मिल गए, वर्ना बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें