फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पुलिस भी करेगी बुलियन कंपनी के एमडी से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या/कुमारगंज। धन दोगुना करने का झांसा देकर ठगने वाली अनी बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता को लखनऊ में एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। अयोध्या के विभिन्न थानों में भी उस पर करोड़ों की ठगी का केस दर्ज है। अब अयोध्या पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता एवं उनके साथियों पर करोड़ों रुपये ठगी करने का मुकदमा कुमारगंज, महाराजगंज व नगर कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने कई बार अजीत गुप्ता के ठिकानों पर दबिश दी थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह हर बार भाग निकलता था।
अब एसटीएफ ने उसे लखनऊ में धर दबोचा है। अजीत की गिरफ्तारी की जानकारी के बाद सक्रिय हुई अयोध्या पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया महाराजगंज तथा नगर कोतवाली में अनुपम अग्रवाल ने कुमारगंज थाना क्षेत्र के अजीत गुप्ता व पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें अजीत की गिरफ्तारी लखनऊ एसटीएफ द्वारा की जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

वहां से संपर्क किया जा रहा, जिसके बाद आरोपी को रिमांड पर लाया जायेगा। अजीत एवं उसकी टीम ने कुमारगंज बाजार में ऑफिस खोलकर आसपास के दर्जनों लोगों की भारी भरकम रकम निवेश करवाया था जहां इस समय ऑफिस में ताला लगाकर एजेंट फरार है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें