शुजागंज। चौकी अंतर्गत हलीमनगर में बीती रात कुएं में गिरे छुट्टा सांड़ को काफी मशक्कत के बाद भी बचाया नहीं जा सका। बीती रात हलीम नगर गांव में छुट्टा साढ़ कुएं में गिरे जाने से मौत हो गई।
शुजागंज पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से सांड़ को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन सांड़ को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया।
रुदौली नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह, शुजागंज चौकी इंचार्ज सुधाकर यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद मौके पर मौजूद रहे। रुदौली नायब तहसील दार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सांड़ के शव को पशु विभाग के सुपुर्द कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।