फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। थाना खंडासा क्षेत्र के गदुरही इनायतनगर मार्ग पर शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। शिवांश पुत्र महारथी निवासी वशिष्ठ पांडे का पुरवा मौजा जयराजपुर गदुरही बाजार सें अपनी बड़ी बहन के साथ साइकिल से लौट रहा था कि तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और आठ वर्षीय बालक ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आननफानन में घायल बालक को चिकित्सालय ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दोनों पक्षों में समझौते के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें