बीकापुर। घने कोहरे के कारण एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में घुस गई। हादसे में बोलेरो चालक जख्मी हो गया। हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर इनायतनगर मार्ग पर तिवारीपुर गांव के पास हुआ।
बोलेरो बीकापुर नगर पंचायत निवासी अशोक यादव की बताई गई है। जिसको लेकर वाहन चालक सूरज जायसवाल (20) निवासी बीकापुर बछरामपुर गांव से घर वापस लौट रहा था। दुर्घटना में बोलेरो चालक सूरज जख्मी हो गया। जिसे सीएचसी बीकापुर लाया गया। दवा उपचार के बाद चिकित्सक सतीश चंद्रा ने घर भेज दिया जबकि बोलेरो जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।