फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने से दिन में राहत, रात में ठंड का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से धूप खिलने से आमजन ने गलन भरी ठंड से राहत महसूस की। हालांकि दिन ढलते ही सर्द हवा का कहर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में बारिश की आशंका जताई है। इससे एक बार फिर मौसम के करवट लेने की आशंका है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। बर्फीली हवा से गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पिछले पखवाड़े भर में तापमान में आई भारी गिरावट से लोगों की हालत खस्ता दिखी। लेकिन नववर्ष में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को कुछ राहत मिली है।
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन सुबह धूप खिली। दोपहर तक सूर्यदेव के तेवर और गर्म हुए तो लोग कामकाज निपटाकर छतों पर धूप सेंकते नजर आए। गुलाबबाड़ी में हर बृहस्पतिवार को सजने वाली बाजार में भी दस बजे से ही खरीदारों का तांता दिखा। इसके साथ ही शहर के अन्य छोटे-बड़े पार्क, रेस्तरां आदि लोगों की आमद बढ़ने से गुलजार दिखे।
विज्ञापन

धूप का असर रहा कि दिन के तापमान में तेजी से उछाल दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री इजाफे के साथ 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी करीब छह डिग्री बढ़कर 7 डिग्री पहुंच गया, जो कि सामान्य के करीब रहा। अधिकतम आर्द्रता 82 व न्यूनतम 45 प्रतिशत रही। अब, मौसम विभाग ने फिर मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जता रहा है, जिससे जनजीवन की मुसीबत बढ़ सकती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें